जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित

कोटा 4 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढाओं एवं इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र के विभिन्न विषयों पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की प्रगति पर चर्चा कि गई।


योगेश सिंगल व अर्जु शर्मा ममता फाउण्डेशन ‘डेटोल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ द्वारा हेंडवॉश के 6 तरीके बताये गये और व्यक्तिगत सफाई पर चर्चा की गई। साथ ही स्टेम किट साबुन बनाने की प्रक्रिया बतायी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र एवं सखी केन्द्र के प्रतिनिधियों द्वारा विभागीय जानकारी दी गई।