जिला पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का जायजा<br>स्थानीय पुलिस व एनएचएआई के प्रतिनिधियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मृतको का गमगीन माहौल में किया दाह संस्कार

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

 

हिंडोली । रविवार को हिंडोली बायपास पर एनएच 52 पर काची घाटी के पास कार की टक्कर से मरे बाइक सवार तीन युवकों का गांव में गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया ,वही घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी जय यादव भी सोमवार को हिंडोली पहुँचे ओर घटनास्थल पर मौके के हालात देखें और जानकारी ली कि आखिर यहाँ एक्सीडेंट होने के पीछे क्या कारण रहे उन्होंने वहां मौजूद कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी केसरी सिंह, डीएसपी सज्जन सिंह , डीटीओ, जांच अधिकारी व एनएचएआई के प्रतिनिधियो एंव मौजूद जनप्रतिनिधियों से बात की ओर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आए सुझावों को भी संज्ञान में लिया जिसमे एनएचएआई के प्रतिनिधियों से चर्चा में सामने आया कि टोल पर एक ही एम्बुलेंस थी और वह घटना के समय अन्यत्र जाने के कारण देर से पहुँची इसलिए भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए इस क्षेत्र को एक्सीडेंट जॉन मानते हुए यहां टोल पर एम्बुलेंस ओर बढाने की चर्चा सामने आई ताकि समय पर घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा सके, वही एसपी ने एनएचआई के प्रतिनिधियों से कहा कि यहां घुमाव पर संकेतक लगाए व गति धीमी करने आदि के चेतावनी बोर्ड भी लगाए , उन्होंने स्थानीय पुलिस से सड़क घटनाओं को रोकने के लिए गलत साइड चलने वालों व बिना हेलमेट के हाइवे पर चलने वालों के चालान बनाए जाए,इस दौरान परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस से सँयुक्त रूप से आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए ,इस दौरान जनप्रतिनिधियों नितेश खटोड़, सीपी गुंजल, परमेन्द्र सिंह व प्रदीप जैन आदि ने भी एसपी से व एनएचआई के प्रतिनिधियों से घटनाओं के लिए बार बार वन वे करने व संकेतक चिन्ह प्रर्याप्त न होने की बात से अवगत कराया व सड़क की साइड की पट्टी को चौड़ा करवाने की भी मांग की गई


गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
ग्राम दौडूंडा के सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के शवों का रविवार देर शाम व सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया सोमवार को गांव से ज्योहीं युवाओं की अर्थिया निकली गांव में शोक छा गया , हर शख़्स की आंखों से आंसू छलक आए, गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद चूल्हे तक नही जले ,गांव के युवक प्रेमचंद कहार, प्रदीप कहार व नितेश कहार का रविवार को हिंडोली बाई पास पर सड़क हादसे में निधन हो गया था जिन्हें घटना के बाद बुंन्दी अस्पताल ले जाया ग़या था जहाँ से प्रदीप व नितेश कोंकोटा ले गए थे, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया वही प्रेमचंद को बून्दी अस्पताल में मृत घोषित किया गया जिसके शव को रविवार शाम को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सोपने के बाद रात को ही गांव में दाह संस्कार किया गया वही मृतक प्रदीप व नितेश के शव का सोमवार सुबह कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया जिनके शवो का सोमवार दिन में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

वही हिण्डोली चिकित्सालय में 104 कंडम होकर खड़ी हुई है ओर 108 भी खराब है ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने पर घायलों को चिकित्सालय में लेकर जाने में देरी होती है और उसका भुगतान आमजन को करना पड़ता है ।अधिकारी 104 ओर 108 गाड़ियों की स्थिति से भलीभांति जानते है कि अगर हिण्डोली क्षेत्र में बड़ा हादसा होता है तो उसका भुगतान आमजन को करना होगा ।ऐसे लापरवाह अधिकारीयो पर कार्यवाही होनी चाहिए ओर हिण्डोली क्षेत्र के लिए नई 104 ओर 108 एम्बुलेंस गाड़ी सरकार द्वारा भेजी जाएं ।