संभागीय आयुक्त ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

बूंदी, 9 फरवरी। संभागीय आयुक्त कोटा डॉ. प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कलक्टेªट परिसर में आमजन की की परिवेदनाएं सुनी और उनका मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी। जन सुनवाई के दौरान संभागीय आयुक्त को पट्टे बनवाने, विद्युत, सीमाज्ञान, लाइसेंस बनवाने, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटवाने तथा राजस्व सबंधी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समाधान की बात कही।

इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुंरत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुरूप प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जावे।  जन सुनवाई के दौरान लगभग 10 प्रकरण प्राप्त हुए।

इस दौरान संभागीय आयुक्त ने जिला रसद अधिकारी से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जन सुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग नवरत्न कोली,प्रशिक्षु आईएएस मोहित , जिला रसद अधिकारी शिवजी राम जाट आदि मौजूद रहे।