मंडल रेल प्रबंधक कोटा ने किया तुकलकाबाद शेड का निरीक्षण
रेलवे कॉलोनी मे डीआरएम द्वारा बास्केटबाल क्लब का उद्घाटन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 19 नवम्बर,2022
कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान वांछित खरे, व.म.वि.इंजीनियर/टीआरएस एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विद्युत लोको शेड में शेड की संरक्षा के संबंध मे लोकोमोटिव से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की। शेड के सभाग्रह में व.म.वि.इंजीनियर/टीआरएस, तुगलकाबाद द्वारा शेड की परफॉर्मेंस एवं कार्यप्रणाली के संबंध मे के एक प्रेजेंटेशन दिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारी यूनियनो एवं एसोसिएशन के साथ चर्चा कर कर्मचारियों के समस्यों की जानकारी प्राप्त की। मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के लिए लोको मॉडल बनाने वाले कर्मचारियों को पुरष्कृत किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शेड मे पीपीआईओ के मीटिंग हॉल एवं प.म.रे. कॉलोनी मे रेल बास्केटबाल क्लब का उद्घाटन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने शेड द्वारा किये गए नवाचार की प्रशंसा की तथा नवाचार के प्रोत्साहन हेतु इंसेंटिव सिस्टम पर जोर दिया ।