चुडैला में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

मंडावा l
जे जे टी यूनवर्सिटी चुड़ैल (झुन्झुनू) में दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं सामाजिक सरोकार के सारथी स्मारिका विमोचन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला । सामाजिक सरोकार के सारथी स्मारिका झुन्झुनू जिले के उन चुनिंदा 36 लोगो की जीवन गाथा है जो एक सामान्य परिवार में पैदा हो के अपने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है , जैसे नवरंग लाल टिबड़ेवाल, डॉ विनोद टिबड़ेवाल, डॉ घासीराम वर्मा, कैप्टन रामनिवास ताखर , डॉ हनुमान प्रसाद, डॉ जै सी जेन, डॉ हरि सिंह गोदारा। इन हस्तियों के साथ पुस्तक के लेखक ने मुझे भी उन 36 लोगो मे शामिल किया है ।