अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने दी जिले की महिलाओं को शुभकामनाएं

डीग, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीमती श्रुति भारद्वाज ने  जिले की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी । उन्होंने बताया कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान हासिल कर रही हैं साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं से आज महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं और आने वाला समय भी महिलाओं के लिए निश्चित रूप से लाभदायक होगा।

उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते रहे। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे दृढ़ संकल्पता के साथ आगे बढ़ते रहे एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराए।