शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन आज के दिन अगर आप वास्तु के अनुसार कुछ काम करेंगे तो घर में धन-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मकता का वास रहेगा। लोग घर में मनी ट्री को सिर्फ सजावट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से और सही नियमों के साथ लगाते हैं तो यह घर में बरकत लेकर आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी ट्री को धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। इस पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से भी है। ऐसे में शुक्रवार के दिन यदि आप आर्थिक उद्योग से जुड़ा कोई कार्य करते हैं तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपकी सभी समस्याओं का अंत होगा। जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े उपायों के बारे में.
शुक्रवार के दिन करें मनी प्लांट के ये उपाय
अगर आपके घर में मनी प्लांट का पेड़ नहीं है तो शुक्रवार के दिन यह पेड़ लाकर लगाएं। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद मनी प्लांट में कच्चा दूध चढ़ाएं. इससे धन आवक में तेजी होती है।
मनी प्लांट के पौधे के जड़ में शुक्रवार के दिन लाल रंग का धागा बांध दें. इससे भी धन लाभ होता है और घर पर सकारात्मकता बढ़ती है. लेकिन इस उपाय को स्नानादि करने के बाद करें.
अगर आप कांच की बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगा रहे हैं तो इसे हरे रंग की बोतल में लगाएं। हरे रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व यानी दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में रखना अच्छा होता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मनी प्लांट को आप बेडरूम, बालकनी, पूजा घर या किसी भी घर में लगा सकते हैं। लेकिन इसे घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए।
इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की शाखाएं या बेल जमीन को न छूती हो. इसे अशुभ माना जाता है. इसलिए जैसे-जैसे इसकी बेल बढ़ती जाए इसे ऊपर की ओर फैला दें.