स्काउट गाइड गतिविधियों को बोझ नहीं समझें, नियमित क्लास ले- बलाई

स्काउट गाइड गतिविधियों को बोझ नहीं समझें, नियमित क्लास ले- बलाई

देसूरी,महेंद्र मेवाड़ा

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सादड़ी का वार्षिक अधिवेशन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आशापुरा माताजी मंदिर पाट् स्थान नाडोल में मोहन लाल बलाई मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी, भामाशाह उम्मेदराम गेहलोत,भुराराम चौधरी,हंसाराम मारू के सानिध्य मेंआयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलाई ने कहा कि विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को बोझ नहीं समझें और संस्था प्रधान कब बुलबुल, स्काउट-गाइड,रोवर रेन्जर कि गतिविधियों हर बुधवार को अलग अलग प्रभाव दें कर नियमित संचालित करावें। साथ ही कहां कि स्काउट गतिविधियों से बालक-बालिकाएं का सर्वांगीण विकास होता है,इसी के माध्यम से बालक-बालिकाएं राष्ट्रपति पुरस्कार तक प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उम्मेदराम पालीवाल, उम्मेद मल गेहलोत, भुराराम चौधरी ने भी अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सत्र 2020-21 में परिंदे लगाओ अभियान,मुख प्राणियों कि सेवा एवं वृक्षारोपण में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों एवं बालकों को उपखण्ड अधिकारी देसूरी के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर रोहट में आयोजित होने वाली 18वीं जंबूरी भाग लेने वाले दलों का पंजीकरण शुल्क 5000 रूपए देने वाले दानदाताओं का भी सम्मान किया गया। सचिव पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन में 145 स्काउट्स गाइड्स, रोवर्स रेंजर्स रोड लीडर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संघ सादड़ी की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित कि गई। कोषाध्यक्ष चैनाराम सोलंकी द्वारा वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।जिसका अनुमोदना कोरम द्वारा किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन सहायक सचिव हेमंत कुमार गर्ग द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे कोरम द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही आगामी वर्ष के सभी शिविरों के स्थानों का चयन भी किया गया महेंद्र सिंह गहलोत ने साज सज्जा पंजीकरण एवं दस्तावेज संधारण का कार्य अपनी पूरी टीम के साथ निष्पादित किया सहगामी प्रवृत्ति को नो बैग डे शनिवार को स्काउट गाइड की विधियां संचालित की जाएगी,मेघाराम परिहार ने इको क्लब के बारे में जानकारी दी तथा उद्योग पर्व राशि कैसे प्राप्त किया जाए इसके बारे में भी जानकारी भूराराम चौधरी द्वारा दी गई एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत कर अनुमोदना की गई18 वी जंबूरी रोहट के लिए भी चयन किया गया एवं ग्रुप पंजीकरण करने पर भी विशेष जोर दिया गया इस अवसर पर महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई, ढलाराम राठौड़, मेघाराम परिहार, हेमंत गर्ग, लक्ष्मणलाल राठौड़,करमा राम, चेनाराम सोलंकी, सुशीला गाइडर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल के गाइड दल, समाजसेवी मुकेश पुरी गोस्वामी,निर्मला पुरी गोस्वामी, चुन्नीलाल चौहान स्थानीय संघ कंटालिया सहित कार्मिकों का सहयोग रहा।