संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
राजस्थान सहायक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सहायक कर्मचारी राज्य सरकार की एक सबसे छोटी कड़ी होने के साथ - साथ शासन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते है ।
राज्य सरकार को सहायक कर्मचारियों की बुनियादी समस्याओं का सकारात्मक समाधान करना चाहिए । रावल ने कहा कि सहायक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार का रुख देख रहे है परन्तु राज्य सरकार गहरी नींद में सो रही है । बन्धुओं राजस्थान पटवार संघ , मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर इनकी संख्या बल होने के कारण राज्य सरकार के सामने रैलियां , धरने प्रदर्शन कर सकते है क्योंकि इनके पास संख्या बल है । सरकार हर वर्ष इनकी नई भर्तियां करती है । राज्य सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई कमेठीया बनाई गई शासन के तीन साल गुजर जाने के बाद भी सरकार के द्वारा कमेटीयो की सिफारिशों पर भी कोई कार्यवाही नहीं करने कारण आज तक सहायक कर्मचारियों की नई भर्ती , विभागीय पदोन्नति , पटवारी सहायक ग्राम प्रतिहारियो की रिट पिटीशन संख्या 6371/2014 दिनांक 30 - 7 - 2014 की पालना , राजीव गांधी सुरक्षा गार्ड का न्यूनतम वेतन , ठेका प्रथा को समाप्त कर सीधी भर्ती व न्यूनतम वेतन निर्धारण कर सीधा भुगतान किया जाना सहित 11 सूत्रीय वाजिब समस्याओं से सहायक कर्मचारियों को जूझना पड़ रहा है । राज्य में सहायक कर्मचारियों की संख्या प्रयेक विभागों में कम होती जा रही है । संगठन राष्ट्रवादी तरीके से कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों के माध्यम से अपनी मांगों के निराकरण हेतु राज्य सरकार तक पहुचाने का प्रयास करते है । बन्धुओं हमे अपने आपस मे मत भेद भुलाते हुए एकजुट होकर अब सरकार को जगाने का समय आ गया है कि सरकार सहायक कर्मचारियों को कमजोर नहीं समझें यदि सरकार हमारी मांगें नही मानती है तो आगे आंदोलन की तैयारी की जायेगी । राजस्थान सहायक कर्मचारी परिषद का रविवार को छावनी स्थित पालीवाल कम्पाउंड में प्रदेश अध्यक्ष रावल ने यह बात कही । समारोह में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे । अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि सहायक कर्मचारियों की माँगो के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है । सहायक कर्मचारियों के आंदोलन को पूरा समर्थन देंगे । विशिष्ट अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने सरकार के तीन साल में राज्य का हर वर्ग परेशान है । सरकार को जगाने के लिए आंदोलन में पूरा समर्थन करते हुए इनके साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर हमेशा तत्पर रहूंगी । सहायक कर्मचारी सरकार की एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। यह जानते हुए भी सहायक कर्मचारियों के प्रति को ध्यान नही है । में आपको अस्वाशन देती हूँ कि आपकी वाजिब माँगो लेकर विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य प्रशन बनाकर सदन में रखूँगी । विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ( भामस ) के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु चौहान एवं , राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयसिंह धाकड़ व प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा की कर्मचारियों माँगो को लेकर राज्य सरकार अपना वादा पूरा करें , नहीं तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता संकल्प एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट राजस्थान की सीता सिसोदिया अजमेर व समाज सेवक भामाशाह ओम रावल ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विभागों में सहायक कर्मचारियों की कमी होती जा रही है क्योंकि कोई तो सेवानिवृत्त हो गए है । सरकार को इनकी वाजिब माँगो निराकरण करते हुए इनकी नई भर्ती करनी चाहिए । अगर संगठन जब भी उग्र आंदोलन करेगा तो मेरी सोसायटी का सम्पूर्ण समर्थन रहेगा । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महावीर डाबी ने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मां सरस्वती का माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । उसके उपरान्त मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र रावल महावीर पारेता सहित समस्त प्रान्तीय कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी ने माला , स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया । अधिवेशन में उपस्थित संगठन के समस्त जिलाध्यक्ष व महामंत्रियों एवं कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन जूनियर अन्नू कपूर ने किया । इस अवसर पर पटवारी सहायक दुर्गालाल गोचर बून्दी , राजीव गांधी सुरक्षा गार्ड प्रदेश प्रभारी नाथाराम मेघवाल जालोर , प्रदेश महामंत्री हीरालाल पारीक जयपुर , कार्यकारी अध्यक्ष नवीन शर्मा उदयपुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जांगिड़ , प्रदेश सचिव रामबिलास सुमन , उपाध्यक्ष अशोक अमई , बाबूलाल भाट , प्रदेश मंत्री सीताराम शर्मा दोसा , बाबूलाल राव , समस्त जिलाध्यक्ष जिलामहामंत्री मोहसीन आलम , कैलाशचन्द बैरवा टोंक , पुरषोत्तम वैष्णव , महावीर प्रसाद कोटा , त्रिलोकचन्द गुप्ता बून्दी , दीपेश प्रजापति , रिजवान अहमद बारां , हेमलता बोस बाड़मेर , ओमबती भरतपुर , सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहें ।