हिंदुओ को लेकर डोटासरा ने दे दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज कल कुछ अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार को देखने को मिला। शुक्रवार के दिन डोटासरा राजस्थान के देवस्थान विभाग के मंदिरो में रामनवमी के मौके पर मीडिया द्वारा पूछे जा रहे रामायण, हनुमान चालीसा पाठ से जुड़े सवालो के जवाब दे रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की हमारा झगड़ा हिन्दू और हिंदुत्व दोनों से हैं, लेकिन ये बोल कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के बयानों से बिलकुल मेल नहीं खा रहे हैं। ये राहुल गाँधी के बयानों के पूर्ण विपरीत हैं।

भाजपा झूठ और नफरत फैलाती है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, हमारी पार्टी हमेशा ही 36 कॉम को साथ लेकर चलती हैं और सभी के हित की बात सोचती हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सभी धर्मों का सम्मान करती आ रही हैं परन्तु हम लोग भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत और झूठ के खिलाफ हैं। डोटासरा ने आगे कहा, हम लोग हिन्दू मुस्लिम को एक दूसरे की खिलाफ खड़ा कर हमारी राजनितिक रोटियां नहीं सकते।

गौरतलब है की राजस्थान मैं पिछले साल महंगाई रैली की दौरान राहुल गाँधी ने बयान दिया था की मैं हिन्दू हूं परन्तु मैं हिंदुत्ववादी नहीं। उन्होंने गाँधी जी और गोडसे का जिक्र करते हुए कहा था की गाँधी जी हिन्दू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी थे उसी तरह प्रधान मंत्री मोदी भी हिंदुत्ववादी हैं। भाजपा को सिर्फ सत्ता मैं आने से मतलब हैं , हिन्दू और हिन्दुत्वादी मैं अंतर होता हैं हिन्दू हमेशा सच की तरफ ही अग्रसर होता हैं वह चाहे मर जाये, कट जाये फिर भी वह सच की तरफ जायेगा। हिन्दू ज़िंदगी सच को ढूंढने मैं निकल देता हैं परन्तु हिंदुत्ववादी अपना पूरा जीवन सत्ता पोने मैं लगा रहता हैं। हिन्दू का रास्ता सच और सत्याग्रह का होता हैं परन्तु हिंदुत्ववादी का रास्ता हमेशा नफरत और सत्ताग्रह का होता हैं।