स्थापना दिवस एवं महिला दिवस की डबल धूम मची
राजसमन्द। वी विश फॉर सोसाइटी राजसमंद के छठे स्थापना दिवस का आयोजन नौगामा भील बस्ती स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया गया l
संस्थान के अध्यक्ष डॉ राकेश तेलंग ने बताया कि संस्थान विगत पांच वर्षों से वे महिला उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक चेतना एवं परिवर्तन के लिए कटिबंध है l सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता पालीवाल के नेतृत्व में विभिन्न प्रोजेक्ट जैसे वुमन आईकॉनिक शो, गो ग्रीन , शेयरिंग इस इज केयरिंग, परिवर्तन की मशाल, पहचान कौन और रमत के द्वारा राजसमंद में नव चेतना ज्योति जलाने का प्रयास किया जा रहा हैl
संस्थान की स्थापना दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण रही जिसके अंतर्गत उपाध्यक्ष उमा जोशी द्वारा महिलाओं को परिवार धूरी एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति का खिताब दिया l बस्ती की महिलाओं का बचपन लौट के छोटे से प्रयास में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l महिलाओं की बाधा दौड़ बैलून जोड़ा रेस रुमाल दुपट्टा एवं पेपर दौड़ प्रतियोगिताओं ने महिलाओं को उमंग और उल्लास से भर दियाl सृजन की इन करतार महिलाओं को अपने बच्चों को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ संस्कार निर्माण हेतु प्रेरित करने का काम कोषाध्यक्ष मोनिका बाप ना द्वारा किया गया प्रियंका पवार द्वारा महिलाओं को शिक्षित होने के लिए पढ़ाई से जोड़ने की कोशिश की गई l
सोनल दीक्षित ने महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया माता दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कैलाशी भील रही l बैलून रेस में कैलाशी एवं दुर्गा भील विजेता रही तथा रुमाल झपट्टा स्पर्धा में रेखा भील ने जीती l कार्यक्रम का संचालन अंजली शर्मा एवं अपर्णा पालीवाल द्वारा किया गया l इस संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के हेड मास्टर रमेश चंद्र सालवी के सानिध्य में किया गयाl कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया l संस्थान के स्थापना दिवस उपलक्ष्य में महिला बच्चों द्वारा डांस पार्टी और केक कटिंग के साथ कार्यक्रम का समापन हुआl