संदेहास्पद है कोटा की केवल नगर "केबल फैक्ट्री" - भरत सिंह कुंदनपुर

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

संदेहास्पद है कोटा की केवल नगर "केबल फैक्ट्री" - भरत सिंह कुंदनपुर

कोटा 23 मई कोटा सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बताया कि कोटा झालावार मार्ग नेशनल हाईवे 12 पर वर्ष 1961 में केवल फैक्ट्री केबल नगर में लगाई गई थी कुछ वर्ष चलने के बाद यह फैक्ट्री बंद हो गई यह चमत्कार उसी प्रकार है जैसे कोई दफनाया गया मुर्दा वर्षों बाद बाजार में घूमता हुआ दिखाई दे विधानसभा में मैंने तारांकित प्रश्न संख्या 3935 (उद्योग) द्वारा जानकारी चाहिए थी कि इस फैक्ट्री का मालिक कौन है? उत्तर मिला कोई एक व्यक्ति मालिक नहीं
इसका अपना संचालक मंडल है इसके निर्देशक ही हैं इसके मालिक
एक नाम मेरी समझ में आया जिसका नाम है राजेंद्र अग्रवाल हां यह वही काले खेत वाले हैं जिनकी एक बड़ी दाल मिल भी है इस कारखाने में केबल के स्थान पर अब न जाने क्या-क्या बनता है यह कारखाना कैसे चालू हो गया यह एक बड़ा रहस्य है इसका असली मालिक कौन है? यह भी रहस्य का विषय ही है दाल में कुछ काला है यह सच है कि कारखाने का मालिक मतवाला है इस मालिक का पता लगाने में कृपया मेरी मदद करें वर्ष 2019 तक केवल नगर फैक्ट्री का पता पीओ केबल नगर, एनएच 12 कोटा हुआ करता था ,वर्ष 2020 में यह पता डी ब्लॉक मल्टीमेटल्स एच ओ कैंपस 6-7 कंसुआ रोड कोटा हो गया है पहले यहां केबल बनती थी अब यहां फूड पार्क एवं औद्योगिक पार्क कार्यरत हैं ,यह तो सीधा-सीधा काला जादू है ! है भगवान इस उद्योगपति से प्रार्थना है कि जेके फैक्ट्री व केशोरायपाटन शुगर मिल को भी इसी प्रकार यह चालू कर दें तो कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र का अथाह भला होगा

https://youtu.be/b1bc_pG2fiM