संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला चिकित्सा विभाग द्वारा बुधवार को पंचायत समिति उदयपुरवाटी परिषर में डिसएबिलिटी मेडिकल सर्टिफिकेट कैम्प आयोजित हुआ ।जिसमें 60 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 38 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप शर्मा ने 10,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा कृष्णिया,ने 01,अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय असवाल ने 26 ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीर सिंह ने 00 ,जारी किए गए। हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ.अनिमेष गुप्ता,ने सभी का आभार प्रकट किया ।
लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने दी सेवाएं
लोक सेवा ज्ञानमन्दिर ट्रस्ट की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाई ट्रस्ट के उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने सभी दिव्यांगों से अपने प्रमाण पत्र को ऑनलाइन करवाने की बात कही। उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर, पार्षद दिनेश सैनी,पार्षद तेजस छिंपा,कमल जीनगर,भरत प्रजापति, विनोद जेसीबी, कमलेश सैनी एवं उपस्थित रहे।