उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता ने ली मीटिंग
फिल्ड कर्मीको व आशाओं की ली बैठक
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार बैठक का आयोजन किया गया l डॉक्टर अनिमेष गुप्ता द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई l व निर्देश दिए गए कि अपना आवंटित कार्यों की उपलब्धता शत-प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें l इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं रहे l मीटिंग में डॉक्टर सुमन मीणा, संगीता राव, सुमन योगी ,इंदु रणवा ,रेखा मीणा ,नीलम, संतरा ,विनोद ,आशा कुमारी एएनएम व समस्त आशाएं उपस्थित थी l