डॉ. पूजा किरोड़िया ने सिंगनोर हॉस्पिटल को किया ज्वॉइन
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गांव सिंगनोर हॉस्पिटल में डॉक्टर पूजा किरोड़ीया ने ज्वाइन किया। गौरतलब है कि डॉक्टर पूजा ने अजमेर के रामगढ़ सीएससी हॉस्पिटल से ट्रांसफर होकर आई है डॉक्टर पूजा अपने उद्बोधन में कहा है कि हॉस्पिटल में आने वाले हर समय मरीजों का ध्यान रखा जाएगा। ज्वाइन करवाते समय सदाकंवर ने डॉक्टर पूजा का माल्यार्पण कर एडवोकेटर वीरेंद्र और देव बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश देवठीया ने साफा पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर गांव के मनजीत सिंह सर्वा, श्रवन कुमावत, विकास नेहरा, राहुल कुमावत, राजवीर ओल्खा, प्रदीप गोदारा, पंडित मनोहर लाल शर्मा, पित्तराम मीणा, सुरेंद्र धाबाई, सुरेंद्र चौहान, दिलीप फौजी, अनिल मीणा, प्रिंसिपल सन्तलाल देवठिया, प्रियंका बोयल, सुनीता, मुनेश, रेणु आदि ने पुष्पगुच्छा देकर स्वागत किया।