डॉ ज्ञानेंद्र सिंह बना रहे हैं दुनिया की पहली ब्रेन मूवी- मुंबई में हुआ पोस्टर लॉन्च (जीवन गौरव पुरस्कार से भी हुए सम्मानित)

 डॉ ज्ञानेंद्र सिंह बना रहे हैं दुनिया की पहली ब्रेन मूवी-
मुंबई में हुआ पोस्टर लॉन्च
 (जीवन गौरव पुरस्कार से भी हुए सम्मानित)

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 29 दिसंबर, 
बूँदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ ज्ञानेंद्र सिंह हाडा दुनिया की पहली सबकॉन्शियस ब्रेन मूवी बना रहे हैं I इसमें स्टूडेंट्स को ब्रेन से संबंधित कई रोचक जानकारियां प्राप्त होगी और वे मेमोरी पावर बढ़ाने के कई साइंटिफिक मेथडस को सीख पाएंगे l साथ ही  विभिन्न विषयो की कई जानकारियां मात्र मूवी देखने से ही याद हो जाएगी I मुंबई की अंधेरी स्थित सहारा स्टार होटल में साउथ की अदाकारा एंजलीना भारवा, प्रमुख शिक्षाविद डॉ संदीप व डॉ दिनेश गुप्ता के द्वारा इस मूवी का पोस्टर लांच किया गया l कार्यक्रम में जानी-मानी डॉ अनीता व डॉ आभा सहित  महाराष्ट्र व पुणे की स्कूलों के कई शिक्षाविदों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की I अगले माह में मुंबई व पुणे की कई स्कूलों में ज्ञानेंद्र की ब्रेन मूवी को दिखाया जायेगा व मार्च माह में इसे दुबई में भी लॉन्च करने का प्रयास किया जा रहा हैँ l डॉ ज्ञानेंद्र ने अब तक कई छात्रों के ब्रेन को ट्रेन कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है l साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानेंद्र को प्राप्त कई उपलब्धियों के कारण उन्हें इस वर्ष के जीवन गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैँ I कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र के द्वारा दिए गए अभिभाषण से पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा l ज्ञानेंद्र सिंह के नवाचार को सभी ने बहुत सरहा I