डॉ. राकेश चाहर को मिला बेस्ट रेफरी अवार्ड

भरतपुर, 2 से 6 नवंबर 2023 तक आगरा के केंद्रीय विद्यालय के नंबर 1 में आयोजित 52 वीं केंद्रीय विद्यालयी नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ सचिव एवं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के क्वालिफाइड रिंग ऑफिशियल डॉ. राकेश चाहर को बेस्ट रेफरी अवार्ड मिला । डाॅ. राकेश चाहर आगरा जिले में उत्तरप्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं । राजस्थान बॉक्सिंग संघ द्वारा डाॅ. राकेश चाहर को पूर्व में दो बार बॉक्सिंग का बेस्ट जज अवार्ड मिल चुका है। एयर फोर्स स्टेशन आगरा के केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में आयोजित 52वीं नेशनल केंद्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में डॉ. राकेश चाहर बॉक्सिंग रिंग ऑफिशियल (रेफरी-जज) रहे।