डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने किया जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट का पदभार ग्रहण
-सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन को राहत प्राथमिकता- जिला कलक्टर
कोटा 6 जनवरी। नव पदस्थापित जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªेट डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शनिवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट कोटा का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को राहत उनकी प्राथमिकता रहेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकाधिक पात्र नागरिकांे को लाभान्वित करने के प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि कोटा में बेहतर एवं सकारात्मक शैक्षणिक माहौल देने, विद्यार्थियांे को तनावमुक्त वातावरण के लिए कार्य किये जायेंगे।
डॉ. रविन्द्र गोस्वामी इससे पूर्व जिला कलक्टर बूंदी, संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग (क-1), सहायक कलक्टर जोधपुर सहित विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकें हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजकुमार सिंह, शहर बृजमोहन बैरवा, सीईओ जिला परिषद ममता तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।