सपने में मोर देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में मोर का विशेष स्थान है। मोर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का वाहन है। जहां तक धार्मिक महत्व की बात है तो पंखों को भी उतना ही महत्व दिया जाता है। वैसे तो हम सभी ने मोर देखा होगा लेकिन अगर कोई मोर कहीं जाते हुए या सपने में दिख जाए तो यह एक अच्छी बात मानी जाती है। इन सपनों से आप भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है।
सपने में मोर पंख देखना शुभ संकेत माना गया है। ऐसी मान्यता है कि सपने में मोर पंख देखना भविष्य में किसी भी क्षेत्र में सफलता मिलने का संकेत है।
आप सुबह ऑफिस या कार्यस्थल के लिए निकले हो और जाते समय अगर आपको मोर दिखाई दे तो यह आपके लिए शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सपने की किताब के अनुसार अगर आप सपने में एक से ज्यादा मोर देखते हैं तो समझ लें कि कुछ खास होने वाला है। यह आपके भाग्य में प्रबल परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।
नाचता हुआ मोर बहुत कम दिखाई देता है। मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने नाचता हुआ मोर दिखा लिया है तो ये आपके भविष्य में होने वाली समस्याओं की तरफ इशारा करता है। नाचता मोर देखना ये भी संकेत करता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है।
उड़ता हुआ मोर देखना दुर्लभ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अचानक से उड़ता हुआ मोर दिखाई दे जाए तो यह उस व्यक्ति के लिए अच्छी बात मानी जाती है। इस व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप घर से निकलकर सड़क पर कहीं मोर को टहलते हुए देख लें तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत चमक जाएगी। यह राशि आपका भाग्य पलट देगी।
अगर आपको सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखाई देता है तो यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का मतलब माता लक्ष्मी की आप पर कृपा बनने वाली है और आपको जल्द ही सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। इसके अलावा किसी जगह पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।