सोमवार को डीग में तथा मंगलवार को भरतपुर में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी

डीग, दिनांक 11.03.2024 सोमवार को चम्बल धौलपुर पेयजल परियोजना के ट्रांसमिशन मेन मे ग्राम सिरेन्द्री में लीकेज सही किया जाने के कारण डीग जिले की दिनांक 11.03.2024, सोमवार तथा भरतपुर शहर एवं ग्रामीण की दिनांक 12.03.24, मंगलवार को पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। ये जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियन्ता रघुवीर सिंह गुर्जर ने दी।