बाघोली में निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया शरबत

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली

गांव के जीएसएस के पास बस स्टैंड पर शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत पर राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवाएं दी। भीषण गर्मी में मीठा शरबत पीकर लोगों ने राहत महसूस की। गांव के युवाओं ने राहगीरों , बसों, जीपों को रोक-रोक शर्बत पिलाया गया। ब्रह्मदत मीणा गुङा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से बड़ी खुशी होती है। युवाओं को देखकर कहा कि अब युवा सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अपना पूरा सहयोग देते हैं। इस मौके पर मोहित सैनी, भावेश सैनी, संजय सैनी, सुरेश सैनी ,अनिल सैनी ,राहुल सैनी, मुकेश सैनी, अजय सैनी ,सौरभ सैनी ,आशीष सैनी ,भगवाना राम सैनी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे ।