रेल सप्ताह समारोह में डीआरएम ने 39 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया
कोटा। 68 वां रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत रेल सेवा पुरूस्कार वितरण का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा के प्रांगण में दिनांक 09 फरवरी को शाम 04 बजे किया गया। जिसमे मंडल के विभिन्न पदों पर कार्यरत 39 उत्कृष्ट रेल कर्मचारियों को डीआरएम मनीष तिवारी द्वारा रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त डीआरएम ने महाप्रबंधक द्वारा कोटा मंडल के विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्राप्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। साथ ही माननीय रेल मंत्री द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित कर्मचारी प्वांट्समैंन कृष्ण कुमार शर्मा को डीआरएम ने सम्मानित किया।
रेल सेवा पुरूस्कार समारोह का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश के नेतृत्व में किया गया। समारोह की शुरूवात माँ सरस्वती को दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ से पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने डीआरएम मनीष तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन एवं आर आर के सिंह को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के दौरान लोकगीत एवं भव्य लोक नृत्य की प्रस्तुती की गई। स्कूली बच्चों ने सामूहिक नृत्य कर समारोह में उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया। इस पुरूस्कार समारोह में डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग के 10, परिचालन विभाग के 5, वाणिज्य विभाग के 2, विधुत कर्षण से 4 कर्मचारी, यांत्रिक विभाग से 2, विधुत कर्षण वितरण से 2, विधुत टीआरएस तुगलकाबाद से 2, विधुत सामान्य से 2, संकेत एवं दूर संचार विभाग से 3, चिकित्सा से 1, लेखा और कार्मिक विभाग से 1-1, सुरक्षा और सामान्य प्रसाशन से 2-2 तथा भंडार विभाग से 1 कर्मचारी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सभी शाखा अधिकारीगण, मान्यता प्राप्त युनियन के सभी प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे।