डीआरएम मनीष तिवारी ने रेलवे स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

-देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंत्रमुध हुआ स्टेडियम

कोटा। मंडल का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह कोटा रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमे मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। रेल सुरक्षा बल द्वारा भव्य परेड प्रस्तुत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने सन्देश वाचन करते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के प्रदर्शन एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।


रेल सुरक्षा बल के जवानों द्वारा भव्य परेड एवं विभिन्न कलाकारों द्वारा देशभक्ति शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक अकादमी एवं स्कूल के बाल कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश एवं मंच का संचालन राजकुमार ने किया। मंडल रेल प्रबंधक की तरफ से कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभाग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुतिकरण करने वाले कलाकारों सहित कुल एक लाख तेरह हजार रूपये कैश पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

इसके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने लोको कालोनी स्थित बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही डीआरएम एवं महिला कल्याण संगठन की तरफ से मंडल रेलवे चिकिसालय में भर्ती मरीजों को गिफ्ट भेंट किया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक मनीष तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार जैन एवं आर.आर.के.सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी, स्काउट एवं गाइड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकार सहित रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे।