कोटा 27 सितम्बर। मंडल रेल प्रबंधक कोटा की अध्यक्षता में दिनांक 27 सितम्बर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागृह में हिंदी सप्ताह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा मंडल राजभाषा के प्रयोग प्रसार में हमेशा से अग्रणी रहा है और गृह मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।