दिल्ली में भा​री बारिश के चलते एयरपोर्ट पर भरा पानी, कई इलाकों में यातायात प्रभावित

जयपुर। देश की राजधानी नई दिल्ली में तेज बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे पानी में डूब गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार और टर्मिनल की ओर जाने वाली सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में के महत्वपूर्ण मार्गों पर लबालब पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि मोती बाग, आरके पुरम, जोरबाग और मधु विहार जैसे इलाकों में बसें फंसने से ट्रैफिक जाम हो गया है। यहां घंटों बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।
एएनआई ने twitter पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें लिखा है, राष्ट्रीय राजधानी में भारी वर्षा के बाद दिल्ली हवाई अड्डे के कुछ हिस्सों में जलभराव; इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) से दृश्य

#WATCH | Parts of Delhi Airport waterlogged following heavy rainfall in the national capital; visuals from Indira Gandhi International Airport (Terminal 3) pic.twitter.com/DIfUn8tMei

— ANI (@ANI) September 11, 2021

बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी जारी ​कर दिया है और मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, और बादल गरजने के साथ साथ रात के समय अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी।