पुलिस की सक्रियता से चोरी की वारदात का 24 घण्टो मे खुलासा दो गिरफ्तार कर 1 लाख 10 हजार रुपये की दो डी.जे. साउण्ड मशीने बरामद

पुलिस की सक्रियता से चोरी की वारदात का 24 घण्टो मे खुलासा दो गिरफ्तार कर 1 लाख 10 हजार रुपये की दो डी.जे. साउण्ड मशीने बरामद

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 10 अक्टूबर,
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा सम्पत्ति संबंधि अपराधो मे त्वरित कार्यवाही कर निर्देश दिये गये है। इस पर वृताधिकारी वृत लाखेरी नतीशा जाखड RPS के सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना देईखेडा सुरजीतसिंह उ.नि. व गठित टीमो ने चोरी व नकबजनी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 09 अक्टूबर 2022 को नकबजनी के प्रकरण मे वांछित दो अपराधीयो को गिरफ्तार कर 1 लाख 10 हजार रुपये की दो डी.जे साउण्ड मशीने बरामद करने मे सफलता हासिल की है।

घटना का विवरण:
राकेश पुत्र बजरंगलाल उम्र 23 वर्ष जाति बैरवा निवासी घाट का बराना स्टेशन थाना देईखेङा जिला बून्दी राज. ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि मै मेरी DJ की दुकान को 13/9/2022 को शाम 4 बजे सभी सामानो व मशीनो को दुकान के अन्दर रख कर शटर लगाकर घर चला गया उसी दिन शाम 7 बजे करीब सामान देखने व ताला लगाने वापिस दुकान पे आया शटर खोल कर सामान को देखा DJ मास्टर 2200 व MT 5500 मशीन दोनो मशीने गायब मिली तब से में मेरे अपने स्तर पर मेरी मशीनो को तलाश रहा था। तभी 2,3 दिन पहले जानकारी मिली कि मेरी मशीने गोलू पुत्र जोधराज जाति मीणा निवासी- घाट का बराना व नरेश पुत्र औकार लाल जाति- मीणा निवासी- घाट का बराना के द्वारा चुराई गई है। प्रकरण संख्या 142/22 धारा 380 ता.हि. मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया।
अभियुक्तो को न्यायालय मे पेश किया गया जिनको न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागृह बून्दी मे भेजा गया।

नाम पता आरोपी मय आपराधिक रिकोर्डः -
1.अजय कुमार उर्फ गोलू पुत्र जोधराज जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी घाट का बराना थाना देईखेडा जिला बून्‍दी राज. 2.नरेश मीणा पुत्र उकारलाल जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी घाट का बराना थाना देईखेडा जिला बून्‍दी राज.

  1. अजय कुमार उर्फ गोलु का आपराधिक रिकोर्डः-

क्रम संख्या
मुकदमा नं. मय थाना
धारा
सी.एस./ एफ.आर. नं. मय दिनांक
अन्य विवरण
1.
158/2015 थाना देईखेङा
454 ता.हि.
112/29.11.15
……..
2.
04/2019 थाना इन्द्रगढ
4/25 आर्म्स एक्ट
03/19.01.2019
…….
3.
117/2020 थाना देईखेङा
143,144,147,148,149,323,326,458,504 ता.हि.
101/30.09.2020
…….
4.
142/2022 थाना देईखेङा
380 ता.हि.
जैर अनुसंधान
…….

  1. नरेश का आपराधिक रिकोर्डः-

क्रम संख्या
मुकदमा नं. मय थाना
धारा
सी.एस./ एफ.आर. नं. मय दिनांक
अन्य विवरण
1.
142/2022 थाना देईखेङा
380 ता.हि.
जैर अनुसंधान