झालान क्षेत्र में बने अस्थाई कचरा डिपो के कारण यह दो मंजिला मकान कभी गिर सकता है

झालान क्षेत्र में बने अस्थाई कचरा डिपो के कारण यह दो मंजिला मकान कभी गिर सकता है सबसे बड़ी बात इस मकान में एक स्कूल चलता है यहां 100 से ज्यादा छोटे बच्चे पढ़ते हैं इस कचरा डिपो के कारण इस पक्के मकान में छत और दीवारों में भयानक दरारें पड़ रही है मकान की फर्श धंसी जा रही है। पिछली बारिश में यहां दो तीन मकान धराशाई हो गए हैं यह यह दो मंजिला मकान एक और भारी बारिश में गिरने की कगार पर है। जल्द से जल्द कचरा डिपो की दीवार नहीं बनाई तो यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता है कई जाने जा सकती है, दुर्घटना होने की स्थिति में जान माल की  सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी । क्यों कि यहां के पीड़ित जनता ने तीन-चार बार  कचरा डिपो के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। हस्ताक्षर अभियान चलाया और कई बार ज्ञापनों के माध्यम से कई बार निगम अधिकारी को अवगत कराया है मगर संबंधित निगम अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं केवल 2 महीने से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला जनता को।जिम्मेदार अधिकारी यहां बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं  बड़े अधिकारियों, महापौर, उपमहापौर की  बात भी जगतपुरा जोन निगम अधिकारी नहीं सुनते हैं केवल 2 महीने से टेंडर करवाने के बात कर रहे हैं मगर कार्य धरातल पर उतरता नजर नहीं आ रहा है। हम फिर से निगम अधिकारियों को अवगत कराना चाहते हैं कि अबकी बार कोई मकान गिरा या कोई जनहानि हुई तो पीड़ित परिवारों के साथ निगम जोन कार्यालय जगतपुरा पर आमरण अनशन किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।