Kota : इजी.रवि मीणा बने आदिवासी एकता मंच दिल्ली के राजस्थान प्रदेश महासचिव
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा02अगस्त। आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवन्त सिंह दरबार और राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान प्रकाश चंद मीणा ने इंजीनियर रवि मीणा बल्लभपुरा को राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राजस्थान महासचिव पद पर नियुक्त प्रदान की है महासचिव मीणा ने कहा कि जनजातियों के विकास के लिए राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के बैनर नीचे आदिवासी समाज की समस्याओं और उत्थान के लिए कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में आदिवासियों की आवाज को बुलंद करेंगे एवं आदिवासी समुदाय के प्रति ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएंगे! आदिवासी एकता मंच की आदिवासियों के लिए मजबूती के साथ खडा है! इसके लिए महासचिव मीणा ने आदिवासी एकता मंच के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है! मीणा को पहले भी आदिवासी एकता मंच दिल्ली ने कोटा संभाग प्रभारी बनाया था उनके नेतृत्व को देखते हुए इस बार संगठन ने मजबूती से उन पर भरोसा जताया है एवं राजस्थान प्रदेश महासचिव बनाया है!