Rajasthan Weather : राजस्थान के इन 6 शहरों में दिसंबर की सबसे ठंडी रात:आने बाले दिनों में ठंडी हवाओं के असर से तापमान और नीचे गिरेगा

Jaipur: राजस्थान सहित भारत के उत्तरी राज्यों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण आज तापमान सात डिग्री सेल्सियस गिर गया। शेखावाटी जिले के सीकर, चुरू, फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया. इन शहरों के साथ ही जयपुर, हनुमानगढ़ और अलवर में आज सीजन की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक दो-तीन पहले जो हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव हुआ था, जब यह गुजरा तो कई शहरों और 'हरियाणा, दिल्ली' की वजह से उत्तरी हवा फिर से मैदान की ओर लौटने लगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान के अलावा तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ गया है। जयपुर स्थित मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत से आने वाली इन सर्द हवाओं का असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा, हालांकि मौसम के कारण तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में कड़ाके की सर्दी आने में अभी समय लगेगा। क्योंकि जब तक गंभीर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बर्फबारी नहीं लाता, तब तक राज्य में कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी।
 
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट पर गौर करें तो आज सबसे कम तापमान फतेहपुर और सीकर में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां सुबह-सुबह खेतों में ओंस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। दो दिनों में फतेहपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कड़ाके की सर्दी के चलते यहां के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। क्योंकि रबी की फसल के लिए जरूरी सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। उधर, कड़ाके की ठंड ने शेखावाटी के लोगों की गतिविधियों पर असर डाला है. न्यूनतम तापमान चूरू में 2.5, सीकर जिले में 4.5 और पिलानी में 6.5 रिकॉर्ड किया गया। इन तीनों क्षेत्रों में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फतेहपुर, हनुमानगढ़, जयपुर और अलवर में भी सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजस्थान में आज सबसे ज्यादा तापमान अलवर में गिरा। इधर, 24 घंटे के लिए न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके अलावा हनुमानगढ़, डूंगरपुर में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 3.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिले में रात से ठंडी हवा का असर बढ़ गया है.