मथुरा में क्रूर शासक औरंगजेब का पुतला दहन किया

मथुरा, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारी द्वारा मथुरा में होली गेट पर क्रूर शासक औरंगज़ेब का गधे पर बैठा कर जूते चप्पल की माला पहनकर उसको घुमाया गया और जूतों से पीटा गया, उसके बाद पुतला  दहन करके उसको गंदी नाली में फेंका गया । श्री कृष्ण जन्म भूमि का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने कहा कि इस क्रूर शासक की वजह से हिंदू मुस्लिम बीच की खाई आगे बढ़ी है ,यदि ये क्रूर शासक हमारे हिंदुओं के मठ मंदिरों पर अवैध कब्जा नहीं करता तो हिंदुओं को न्यायालय में नहीं भटकना पड़ता, उन्होंने कहा कि मैं औरंगजेब की आत्मा को जो वायुमंडल में होगी, उससे कहना चाहता हूं कि अब योगी मोदी का शासन है, अब आकर देख ले यहां पर रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है और श्री राम लला  22 जनवरी को अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं, उसी प्रकार काशी में और मथुरा में भी न्यायालय के सहयोग से बहुत जल्दी भगवान  का भव्य मंदिर बनेगा और मुगल शासको द्वारा किए गए अवैध कब्जे जल्दी हटेंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जो अयोध्या की तरह मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा । 22इस मौके पर  नीरज शर्मा, प्रदेश सचिव, कन्हैया लाल बृजवासी राष्ट्रीय महासचिव, जितिन सारस्वत, राम बिहारी, मुन्ना चौधरी, प्रमोद गर्ग, राधेश्याम नरेश ठाकुर, मीना गुप्ता, सरोज ठाकुर, मोहिनी शर्मा ,पुष्पा रावत, रौनक उपाध्यय, बत्सल भाटिया आदि मौजूद रहे ।