इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना के पात्र जरूरतमंद लाभार्थियों शीघ्र लोन दिलाने की मांग सुमेर सिंह राव उदयपुरवाटी l लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट के उपखंड प्रभारी एडवोकेट अजयसिंह तसीड. ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। तसीड. ने पंचायत समिति में जनसुनवाई करने आये जिला कलेक्टर को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना में। पात्र लाभार्थियों के पेंडिंग आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग करते हुए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई की ऑनलाइन वेरिफिकेशन होने के बाद भी बेंक लोन देने में आना कानी कर रहे है, राज्य सरकार की छोटे रेहड़ी चालक, मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा का बैंक आम लोगों को लोन न देकर धरातल पर योजना का सत्यानाश कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने योजना की गम्भीरता को समझते हुए शीघ्र हिट लाभ देने की बात कही।