कहार समाज की शिक्षा पर दिया जोर

हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका) लोकसभाध्यक्ष के निजी सचिव हरिनन्द कहार ने क्षेत्र के अलोद, झाड़कस ,दुगारी ,केवट नगर,नैनवां,सीसोला,रोनिजा(गोठड़ा),हिण्डोली गांवों का दौरा किया दौरे के दौरान सभी जगहों पर कहार समाज के लोगों ने साफा बांधकर व माल्यार्पण करके बड़े जोश व उत्साह के साथ स्वागत सत्कार किया| कीर,कहार,केवट,कश्यप समाज के उत्थान को लेकर निजी सचिव हरिनन्द कहार ने समाज के लोगों को सम्बोधित किया । सन्त शिरोमणि मोडूराम महाराज ने अपने उद्बोधन में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया| समाज के ही वरिष्ठ पदाधिकारियों राजेश कहार,मांगी लाल कहार,ने भी समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा व एकजुट होकर रहने पर जोर दिया|कजोड़ लाल कहार ने सभी का आभार व्यक्त किया|कार्यक्रम का संचालन करते हुए दुर्व्यसन मुक्ति मंच संयोजक शिक्षक किशन लाल कहार ने नशा-मुक्ति के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत दुगारी सरपंच रामलाल खींची मिश्री लाल कहार,रामदेव कहार, रामलाल कहार,गंगाराम केवट, राजेन्द्र कहार , बंशी देवीलाल , हेमराज ,भागचन्द कहार , हरिमोहन कहार वेदप्रकाश कश्यप वार्ड पार्षद,कोटा ओमशंकर कहार, राजेन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे