सेना भर्ती के लिए किया प्रोत्साहित
झुंझुनूं। श्रीमती गोमती देवी कॉलेज बड़ागांव के एनसीसी कैडेट और कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को आज निदेशक कार्यालय सेना भर्ती बोर्ड के विकास सिरोही ने उत्साह वर्धन किया। सिरोही ने सेना की नई अग्निवीर भर्ती योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं मार्गदर्शन दिया सिरोही ने फॉर्म भरने से लेकर भर्ती होने तक का सारा प्रोसेस विद्यार्थियों को बताया सिरोही ने कहा कि आप किसी भी फ्रॉड का शिकार नहीं बने।
दलालों के बहकावे में नहीं आए। किसी भी रिश्वत आदि से कोई भर्ती नहीं करवा सकता। हम भी किसी को भर्ती नहीं कर सकते। यह सब एक प्रक्रिया के तहत होता है। सेना भर्ती एकदम पारदर्शी होती है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक सी एल शर्मा ने सिरोही का परिचय करवाया एवं ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया। प्राचार्य डॉक्टर एस के सेवका ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आजाद सिंह शेखावत ने एनसीसी टुकड़ी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज का सारा स्टाफ सदस्य मौजूद थे।