शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
ठीकरदा में झाफरी की तलाई के पास का है मामला | वर्तमान में पूर्व सरपंच की पुत्रवधू भी सरपंच है
जिले के हिंडोली क्षेत्र के ग्राम ठीकरदा में झापड़ी की तलाई के पास सरकारी ट्यूबवेल मोटर व नाले पर पूर्व सरपंच की मिलीभगत से जबरन अतिक्रमण कर लिया है ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सुविधा खेल हेतु झापडी की तलाई के पास सरकारी जगह पर बोरिंग लगाकर उस पर ट्यूबवेल डालकर जल सप्लाई चालू की थी जो सभी ग्राम वासियों के पेयजल के काम में आ रही है इस जगह पर गांव के ही बिरधीलाल पुत्र ग्यारसीलाल देव लाल पुत्र बिरधीलाल मीरा पुत्री बिरधीलाल प्रेम बाई पत्नी बिरधीलाल जाति माली निवासी ठीकरदा ने बोरिंग की जगह पर अतिक्रमण कर लिया है और उसके चारों ओर गोबर की रोड़ी लगाकर उसको दबा दिया है जानवरों को पानी पीने के लिए बना रखी खड्डे को भी ग्रेवाल डालकर भर दिया है ग्रामीणों द्वारा मना करने पर लड़ाई झगड़े पर आमादा होते हैं और कहते हैं कि हम किसी को भी पानी नहीं भरने देंगे जो भी यहां आएंगे उसे जान से खत्म कर देंगे यह सब कार्य पूर्व सरपंच रामकिशन की शह पर चल रहा है जबकि वर्तमान में रामकिशन सैनी की पुत्र वधू भी सरपंच है ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है पीने के पानी की समस्या तथा जानवरों के पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है उन्हें अन्यत्र से पानी भरकर लाना पड़ रहा है इस तरह से पहुंच वाले व्यक्ति अपनी पहुंच का नाजायज फायदा उठाकर ग्रामीण लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं कई बार शिकायतें भी इन लोगों ने की पर उसका अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं ।