ऊर्जा मंत्री कोटा प्रवास पर, करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत
कोटा 13 फरवरी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ऊर्जा विभाग मंत्री हीरालाल नागर कोटा प्रवास के दौरान बुधवार 14 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री कोटा निजी आवास से प्रातः 10ः30 बजे कलाल बालिका छात्रावास विनोबा भावे नगर में कलाल महिला क्लब सेवा संस्थान द्वारा चतुर्थ निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रातः 11ः30 बजे सीमलिया में स्व0 पं0 राधेश्याम शर्मा की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिल की हैल्पलाईन संस्था व सीमलिया व्यापार संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 1ः15 बजे ग्राम पोलाईंकला कौशलम मैरिज गार्डन ग्राम ढाबा भैरूजी मंदिर, ग्राम बल्लभपुरा में वैवाहिक समारोह में शामिल होते हुए गुहावदा पहुंचकर भागवत कथा पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे शहीद शहीद हेमराज मीणा की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि देकर रक्तदान शिविर में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि रात्रि 8 बजे ग्राम लसेडियाकलां, दुधियाखेडी माताजी, आवां, दीपपुरा में वैवाहिक समारोह में भाग लेते हुए कोटा पहुंचकर शहर में विभिन्न वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।