ऊर्जा मंत्री ने की स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत, दीगोद एवं सांगोद क्षेत्र में दौरा कर की जनसुनवाई

कोटा 20 जनवरी। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सांगोद विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओ से संवाद तथा जनसुनवाई की। ऊर्जा मंत्री शनिवार को कोटा पहुंचे तथा नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन में राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती चेम्पियनशिप पुरूस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वितेजाओं को पुरस्कृत किया ।

         
ऊर्जा मंत्री 3 दिवसीय कोटा प्रवास के तहत शनिवार को ताथेड, मारवाडा चौकी, भीमपुरा, मूण्डला, दीगोद, देवपुरा, मण्डोला, सीमलिया, भौरां, ढाबा, रेलगांव, चौमा मालियान, भाण्डाहेडा, कुराडी, बरगू तथा पोलाईकलां गांव का दौरा किया गया। जहां ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणो के साथ संवाद कर उनके अभाव-अभियोग सुनकर अधिकारियो को समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये।

’स्वच्छ तीर्थ अभियान में लिया भाग
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत चलाये जा रहे देशव्यापी “स्वच्छ तीर्थ अभियान” में हिस्सा लेते हुए भीमपुरा गांव में माताजी के मन्दिर पर ग्रामवासियों के साथ साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके पश्चात दीगोद स्थित हनुमान मन्दिर में उत्साहित ग्रामजनो के साथ साफ-सफाई के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

’संकल्प पूरा हुआ तो पहनी पतलून’
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ग्राम भीमपुरा के जगमोहन नागर का संकल्प पूर्ण होने पर पजामा उतरवाकर पतलून धारण करवाई।  उल्लेखनीय है कि भीमपुरा के जगमोहन ने गत विधानसभा चुनाव में नागर के विजय होने तक पतलून त्यागकर साधारण पजामे में ही रहने का संकल्प लिया था। हीरालाल नागर के विजय होने के बाद भी उसने पतलून धारण नही की। जगमोहन नागर की इच्छा थी कि हीरालाल नागर विजय होकर उसके ग्राम भीमपुरा में आयेगें तब ही वह वापस पतलून धारण करेंगे। आज इस प्रसंग का सुखद अन्त हुआ।

ऊर्जा मंत्री का फलो से तोल कर किया अभिनन्दन’
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के शनिवार को ग्राम ताथेड़ पहुचने पर जगमोहन नागर के नेतृत्व में सेकडौ कार्यकर्ताओ ने फलो से तोल कर उनका आत्मिक अभिनन्दन किया। इसी प्रकार ग्राम मूण्डला में नन्दलाल सुमन तथा प्रहलाद प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने ऊर्जा मंत्री का संतरो से तोल कर उनका अभिनन्दन किया।

’प्रवास के दौरान की जन सुनवाई’
ऊर्जा मंत्री द्वारा प्रवास के दौरान ग्राम सीमलिया में जन सुनवाई करते हुए मौके पर ही अधिकारियो को जनता की समस्याओ के निराकरण करने के निर्देश दिये।

’स्वेटर वितरित किये’
ऊर्जा मंत्री नागर ने ग्राम ढाबा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के बच्चो को ऊनी स्वेटर भी वितरित किये।

ऊर्जा मंत्री रविवार 21 जनवरी व सोमवार 22 जनवरी को भी सांगोद विधानसभा के कनवास एवं सांगोद क्षेत्र में प्रवास पर रहेंगे एवं 21 जनवरी को रात्रि विश्राम सांगोद में रहेगा।