Kota :सांगोद विधानसभा के सीमल्या ब्लॉक कांग्रेस के इंजीनियर रवि मीणा बल्लभपुरा बने सोशल मीडिया प्रभारी
कोटा 22 मई ।
सीमल्या. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीता मेघवाल ने विधायक भरतसिंह की सहमति से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में पीसीसी सदस्य जया मीणा, राम कैलाश मेघवाल, रामचरण मीणा, राजाराम सुमन, संतोष मीणा सहित 15 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में विष्णु शर्मा को कोषाध्यक्ष, शांतिलाल मीणा को ब्लॉक संगठन महामंत्री, एडवोकेट सत्यनारायण मेघवाल, बलराम मीणा को ब्लॉक प्रवक्ता, रविशंकर मीणा व मोहनलाल बैरवा को सोशल मीडिया प्रभारी, गायत्री मेघवाल, कुंजबिहारी नागर, महावीर मेघवाल, रमेशचंद नागर, चंद्रभान लश्करी सहित 10 उपाध्यक्ष, जितेंद्र मेघवाल, विशाल शर्मा, महेंद्र मेघवाल, कौशल किशोर, सतीश सुमन सहित 10 महासचिव, चंद्रप्रकाश मेहरा, सुनीता मेघवाल, प्रेमनारायण वैष्णव, हनुमान मीणा, हुकमचंद लश्करी सहित 14 सचिव नियुक्त करते हुए 55 जनों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।