-किशोरपुरा गांव की रज राम मंदिर में लगेगी
-5 अगस्त 2020 को भेजी गई थी गांव सहित कई पवित्र स्थलों की रज
उदयपुरवाटी। देश और दुनिया में चर्चित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में करीब 3 हजार पवित्र स्थलो कि मिट्टी भेजी गई थी। जिसको लेकर किशोरपुरा गांव के आध्यात्मिक लोगो में गहरा उत्साह है गौरतलब है कि मानव कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा की सहयोगी भक्त मंडली ने यह मिट्टी किशोरपुरा पलटूदास अखाड़ा चंवरा मंडावरा छापोली के पवित्र स्थलों से एकत्रित कर पूजा-अर्चना के साथ अयोध्या पहुंचा गई थी किसी विश्व विख्यात मन्दिर में किशोरपुरा जैसे गांव से रज पहुचाने का यह पहला मौका हैं