संवाददाता विजयपाल सैनी
राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय दोसा द्वारा आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गुप्तेश्वर रोड दौसा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिस के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी वी केतन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि वन विभाग के रेंजर श्री केदार प्रसाद गर्ग थे। शिविर प्रभारी संजीव कुमार रावत ने जिला वन अधिकारी भी केतन कुमार एवं रेंजर केदार प्रसाद को स्काउट का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी वी केतन कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि हमें पृथ्वी पर स्थित प्राकृतिक पर्यावरण की हर संभव रक्षा करना जिसके कारण पृथ्वी पर मानव का जीवन स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों का अपव्यय ,ग्लोबल वार्मिंग, वनों की अंधाधुंध कटाई, औद्योगिकरण जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है हमें इसकी रोकथाम कर पर्यावरण में सार्थक प्रयास कर सुधार की कोशिश करनी चाहिए। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर केदार प्रसाद गर्ग ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों पर सभी का ध्यान केंद्रित करने का दिन है। इस दिन हमें इन समस्याओं को हल करने की कोशिश एवं ध्यान देने की महती आवश्यकता है।
कार्यक्रम में शिविर प्रभारी संजीव कुमार रावत ने कहा कि हमें कार्बन तटस्थता ,वन प्रबंधन ,ग्रीन हाउस गैसों का नियंत्रण,पनबिजली एवं सौर ऊर्जा के उपयोग में लोगों को जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित कर इन गतिविधियों से लोगों को होने वाले लाभों की जानकारी देने की आवश्यकता है। शिविर संयोजक इंदु तोमर ने कहा कि भारत राज्य स्काउट गाइड संघ जिला दौसा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार के पौधारोपण उनकी उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी स्काउट गाइड को दी जाती है। उन्होंने भारत स्काउट गाइड द्वारा नेशनल ग्रीन कोर् के द्वारा स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुझान में सहयोग की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई श्रीमान वन अधिकारी महोदय द्वारा शिविर का अवलोकन भी किया गया तथा विद्यालय प्रांगण में परिंडा लगाकर जल भरकर बच्चों को पक्षियों के लिए परिंडा अभियान का प्रारंभ किया। कार्यक्रम में रिद्धि करण शर्मा, रामकरण मीणा, शांति मीणा, दीपिका शर्मा, देवेंद्र सिंह राजावत, नरेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गुंजन शर्मा, गरिमा शर्मा, अंजू नगर तथा विकास सैनी, अनुदेशक एवं कालूराम प्रजापत, ग्रेस मीणा, कुलदीप सिंह इत्यादि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया तथा अंत में सभी आगंतुकों का शिविर प्रभारी संजीव कुमार रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।