प्रथम नवरात्रि पर गुड़ा के शिव मठ में हुआ नो दिवसीय दुर्गा पूजा की स्थापना
राकेश सैनी
बाघोली ।
गुड़ा में प्राचीन शिव मठ में सोमवार को नवरात्रा स्थापना पर पहले दिन नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित कमलेश जोशी ने सुबह 7.50 बजे दुर्गा माता की पूजा कर स्थापना की गई। जोशी ने यह भी बताया कि दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी हैं जो मनोवांछित फल देने वाली है। जीवन में काम क्रोध मोह लोभ व अंधकार का समावेशी घनघोर रात्रि के सम्मान है। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार का यजमान मातादीन टेलर रहे।
नवरात्रि पर घर-घर में हुई घट स्थापना।
क्षेत्र के बाघोली, मणकसास, पापड़ा ,पचलंगी, जहाज सराय ,जोधपुरा, काकरिया ,नोरंगपुरा आदि गांवो में प्रथम नवरात्रि पर घर-घर में घट स्थापना हुई। घर-घर में माता दुर्गा की प्रतिमा सजाई गई। मुहूर्त के अनुसार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बाघोली में हीरामल मंदिर पर हीरामल भक्तों ने अखंड नवरात्रे रखे वही मंडी वाले बालाजी, सालासर बालाजी, देवनारायण मंदिर, खोह में मनसा माता मंदिर आदी में नवरात्रि पर धूम रही।