जयपुर। आयकर की विभाग की छापेमारी के बाद अभिनेता सोनू सूद ने आखिरकर अपनी चुप्पी तोड़ ली है। और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी नीवं का हर रूपये कीमती जान बचाने और जरूरत मंद लोगों तक पहुंचने के लिए इंतजार कर रहा है।
सोनू सूद का यह ट्वीट जब सामने आया है तब आयकर विभाग ने कहा कि सोनू सूद ने 20 करोड़ रूपये से ज्यादा टैक्स चोरी की है।
बता दें कि सोनू सूद के कार्यालयों और घर पर चार दिन आयकर विभाग का सर्वेक्षण चालू रहा था। उन्होंने आयकर विभाग पर तंज कसते हुए कहा कि वह चार दिनों से मेहमानों की सेवा करने व्यस्त थे अब वे फिर से लोगों के बीच होंगे।
सोनू सूद ने लिखा कि "मैं कुछ मेहमानों की सेवा में व्यस्त हूँ इसलिए पिछले चार दिनों से आपकी सेवा में नहीं आ पाया। यहाँ मैं फिर से पूरी विनम्रता के साथ वापस आ गया हूँ। आपकी विनम्र सेवा में, जीवन भर के लिए।" सोनू सूद ने एक बयान में कहा, "आपको हमेशा कहानी का अपना पक्ष बताने की जरूरत नहीं है। हर भारतीय क समय आएगा ।
दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल की प्रतिक्रिया
अभिनेता सोनू सूद के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा "आपको और अधिक शक्ति सोनू जी। आप लाखों भारतीयों के लिए एक नायक हैं।"
बता दें कि सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ की एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हुए सौदे की जांच के लिए टैक्स छापे मारे गए थे। जिसमें आयकर विभाग ने बताया कि सोनू सूद ने 20 करोड़ रूपये से ज्यादा टैक्स चोरी की है।