अभिरुचि शिविर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगाई प्रदर्शनी
संवादाता शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 16 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ नैनवां के तत्वावधान में गुरूवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाए जाए रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, कोटा के अधिकारियों ने अवलोकन किया ।
कोटा ब्यूरो के इकाई प्रभारी प्रेम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा क्षेत्रीय प्रचार सहायक रमेश स्वामी ने आजादी का अमृत महोत्सव तथा आत्मनिर्भर भारत के बारे में शिविरार्थियों को जानकारी दी।
इस अवसर पर विभाग के द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्वतंत्रता सैनानियों के आजादी आंदोलन में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरांत बौद्धिक सत्र में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रश्न मंच आयोजित किया गया। जिसमें शिविरार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विभाग की ओर से शिविर में चलाए जा रहे विभिन्न ट्रेड के सर्वश्रेष्ठ संभागियों को पुरस्कृत किया गया। मेहंदी में तन्वी भुट्टो , सिलाई में कविता सैनी तथा ब्यूटीशियन में कशिश परवीन को पुरस्कृत किया गया।
शिविर प्रभारी सत्यनारायण साहू ने बताया कि इस अवसर पर सहायक जिला कमिश्नर अनिल गोयल, प्रधानाचार्य सुनीता मीणा ,डॉ फरनाज सिद्दीकी, रुचिका वर्मा, नगेंद्र सनाड्य, योगेश महावर सहित ट्रेनर तरन्नुम बानो मुस्कान बानो दीपिका पंवार आदि उपस्थित थे।