व्यय पर्यवेक्षक श्री शिवप्रताप सिंह ने ली निर्वाचन व्यय संबंधी बैठक
बूंदी, 30 अक्टूबर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव, 2023 के लिये बूंदी जिले के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक श्री शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व्यय के बारे में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने पुलिस, आबकारी, आयकर लीड बैंक, एफएसटी, स्थैतिक दलों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में फीड बैक लिया। उन्होंने अबाकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की दुकानों की नियमित निगरानी रखी जावे। उन्होंने लीड बैंक आफिसर को निर्देश दिए कि बैंकों में लंबे समय से बंद पड़े खातों में आने वाली राशि तथा बैंक खातो में होने वाले संदिग्ध लेन-देन पर कडी नजर रखें। साथ ही ऐसे बैंक खातों की सूची भी बनाई जावे। इस दौरान उन्होंने सहायक व्यय पर्यवक्षेक को भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
बैठक में निर्वाचन व्यय से संबंधित वैधानिक प्रावधानों, अवैधानिक व्यय, निर्वाचन व्यय के प्रकार, लेखों के निरीक्षण एवं निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा के प्रावधानों आदि के बारे में चर्चा की गई। साथ ही व्यय टीमों के अधिकारियों के रजिस्टर, प्रपत्रों, खर्चों के हिसाब किताब रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी हेमराज परिडवाल, सहायक व्यय पर्यवेक्षक नीरज चौबे, यशपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोली, सहित निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
व्यय पर्यवेक्षक ने किया जिला वार रूम का निरीक्षण
व्यय पर्यवेक्षक श्री शिव प्रताप सिंह ने सोमवार को ने कलक्टेªट परिसर स्थित जिलावॉर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कंट्रोल कक्ष, मीडिया संेंटर, सी विजिल तथा निर्वाचन हेल्प लाइन डेस्क पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी व प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने जिला वॉर रूम में किए जा रहे कार्यों में बारे में व्यय पर्यवेक्षक को अवगत कराया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) नवरत्न कोली एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।