टीटनवाड़ स्थित बद्रीनाथ धाम में मेले व भंडारे का हुआ आयोजन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /बुगाला
आखातीज के मौके पर मंगलवार को टीटनवाड के बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर के बाहर मेला लगा। मंगेज सिंह ने बताया कि दोपहर बारह बजे केरल के पंडितों द्वारा मंगल आरती की गई। इसके बाद भगवान बद्रीनाथ को दाल मिश्री व पीले फल का भोग लगाया गया। ततपश्चात मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जहां श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ली। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें फाइनल मुकाबला विजेंद्र मीणा मणकसास व विकास भगेगा(नीमकाथाना) के बीच हुआ।मेले में दूर दराज के काफी श्रद्धालुओं ने बाबा को धोक लगाई।