नीमकाथाना के पास मालनगर बालाजी धाम पर भरा मेला
मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर खरीदारी
मंदिर में श्रद्धालुओं ने लगाई धोक मांगी मन्नत
कुश्ती दंगल में पुरुषों व महिला पहलवानों ने दिखाए दाव पेच
कुश्ती बल और बुद्धि का खेल है .........मदन लाल भावरिया
https://youtu.be/4WRV4fq1bSY
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के नीमकाथाना के पास स्थित मालनगर बालाजी धाम पर मेले का आयोजन किया गया l काफी दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी l इस दौरान मंदिर के महंत रतनलाल लाटा ने आए हुए लोगों को आशीर्वाद दिया l मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी भी की इस दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया l जिसमें काफी दूरदराज से आए पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए l पुरुष व महिला पहलवानों ने भी कुश्ती दंगल में भाग लिया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी भी मौजूद रहे lसमाजसेवी पूर्व उप प्रधान मदन लाल भावरिया ने कहा कि कुश्ती बल और बुद्धि का खेल है l इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, संयोजक प्रकाश पहलवान, सह संयोजक राजपाल सिंह, ओम प्रकाश, सरपंच लक्ष्मण सिंह , नीमकाथाना के युवा नेता राजेश भाईडा , भुदोली सरपंच दिनेश जांगिड़, सोहनलाल ,मंगेज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे l