भामाशाह समाज सेवा के क्षेत्र में आए आगे-एसडीएम-
फालना,महेंद्र मेवाड़ा
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फालना में भामाशाह नैनू देवी बंजारा ने अपने पति स्वर्गीय चुनीलाल बंजारा की स्मृति में बालिका विद्यालय में शीतल पेय जल प्याऊ के निर्माणाधीन प्याऊ का अवलोकन करते हुए उपखंड अधिकारी स्नेहल धायगुडे नाना ने कहा कि भामाशाह समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहे एवं उन्हीं के सहयोग से ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास साकार होता है उन्होंने भामाशाह परिवार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं प्रेरक पार्षद देवेंद्र सिद्धावत एसएमसी सदस्य एवं जिला सीएलजी मेंबर अमित मेहता का भी उन्होंने आभार जताया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता गहलोत, नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,अमित मेहता, देवेंद्र गुर्जर आदि लोग ने निर्माणाधीन प्याऊ का अवलोकन किया।