Baran: 25 लाख नगद व एक जने को सरकारी नोकरी की मांग को लेकर परिजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिषद के आगे दिया धरना किया प्रदर्शन टायर भी जलाए
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां 16 मार्च गुरुवार कल दिन में शहरी मनरेगा योजना कर्मचारी की मौत होने पर परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद 12:00 पर धरना वो टायर जलाकर प्रदर्शन किया भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर नामा की आगवाई जोरदार प्रदर्शन कर 25 लाख 0रुपए नगद वह एक सरकारी नौकरी की मांग की गई भाजपा नेताओं ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की भ्रष्टाचार के कई आरोप भी मंडे यहां तक की नगर परिषद द्वारा मांगे नहीं माने जाने पर मृतक की बॉडी को लेने 12:00 राजकीय अस्पताल पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर नामा वह गोलू विजय को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया नामा ने पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जैन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि हमें बेवजह गिरफ्तार कर पुलिस कहीं पर ले जा रही है तब डीवाईएसपी ने कोतवाली सीआई से बात की तबकहीं जाकर पुलिस ने नगर अध्यक्ष को कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास उन्हें गाड़ी से नीचे उतार दिया तब से अब तक प्रदर्शन जारी है महावीर नामा ने पत्रकारों को बताया कि कल दिन में मांगरोल रोड स्थित पठान बावड़ी पर मनरेगा में कार्यरत श्रमिक हिमांशु सिंह की 11 केवी लाइन के नीचे कार्य करते वक्त सीज हो जाने पर जलकर मृत्यु हो गई थी मृतक के परिजनों में उसके पिता आंखों से अंधे हैं उसे मुआवजा दिलाने व एक सरकारी नौकरी दिलाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है मामा ने आगे बताया कि नगर परिषद मृतक को मनरेगा में कार्यरत ही नहीं बता रहे हैं जबकि वह 3 माह से कार्यरत है उन्होंने आगे कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा नगर अध्यक्ष महावीर नामा नागरिक बैंक चेयरमैन हरगोविंद जैन पूर्व अध्यक्ष आनंद गर्ग पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान भाजपा नेता ब्रह्मानंद शर्मा ताराचंद गुर्जर जयस गालव रघुवीर प्रशांत विजय जगदीश मेघवाल केदाहेडी पप्पू नेता नगर परिषद में भाजपा के वार्ड पार्षद दिलीप शाक्यवाल परमानंद सोनी योगेश गौतम वन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
योजना के तहत 10 लाख़ के अलावा परिषद देगी 2-3 लाख की सहायता
बारां शहरी नरेगा योजना के तहत कार्य करते करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक की मौत पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के साढ़े 6घंटे बाद हुए समझौते के तहत प्रशासन ने 5लाख चिरंजीवी बीमा योजना तथा 5 लाख बिजली निगम से सहायता राशि दिलवाए जानें के साथ ही 2- 3लाख नगर परिषद व भामाशाहो से मुहैया कराने का आश्वासन देने के बाद भाजपा का साढ़े छ घंटे से जारी प्रदर्शन, धरना समाप्त हो गया है।
उपजिला कलेक्टर दिव्यांशु शर्मा, तहसीलदार रईस अहमद, नगर परिषद आयुक्त बर्जेश रॉय, बिजली निगम के अभियंता के साथ मृतक परिवार तथा भाजपा नेता वार्ता में शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृतक के आश्रितों को 25 लाख का मुआवजा देने के साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी देने तथा परिषद अभियंताओ के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना लगा दिया था। जबकि मृतक का शव मोर्चरी में रखा था। वार्ता से सन्तुष्ट हुए भाजपा नेता तथा मृतक परिवार के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।