प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी की भविष्यवाणी हुई सार्थक
-बूंदी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा को ही मिलेगा टिकट
बूंदी 02 नवंबर। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी ने 5 दिन पहले ही बता दिया था की बूंदी विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिमोहन शर्मा को ही मिलेगा टिकट।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसी को लेकर लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। लेकिन बूंदी विधानसभा के कांग्रेस का टिकट बहुत देरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किया गया इसी को लेकर लोगों को मैं काफी उत्साह बना हुआ था. क्योंकि हरिमोहन शर्मा बहुत पुराने और अधिक उम्र के हो गए इसलिए शायद उनको टिकट नहीं मिलेगा लेकिन टैरो कार्ड रीडर सोमा महेश्वरी ने उन्हीं के नाम का कार्ड खोलकर सबको चौंका दिया और अब जब टिकट जारी हुए कांग्रेस के तो उसमें हरिमोहन शर्मा का बूंदी विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में नाम था ।
प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी ने की थी यह घोषणा टिकट वितरण से 5 दिन पूर्व टैरो कार्ड के हिसाब से हरिमोहन शर्मा का ज्यादा संभावना दिख रही है टिकट मिलने की। बूंदी टैरो कार्ड के अनुसार जब तीन कार्ड उठाए गए तो प्रथम कार्ड में निकला कि इस बार चुनावी माहौल में हरिमोहन शर्मा के ग्रह काफी संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि इनका ही टिकट मिल सकता है। लेकिन द्वितीय कार्ड में चेतावनी निकली कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तन से उनके साथ है लेकिन मन से नहीं है, इनके खिलाफ षड्यंत्र होने की संभावना दिख रही है। थर्ड कार्ड में निकला है चाहे कुछ भी हो उनकी लोकप्रियता में बिल्कुल भी कमी नहीं आएगी और यदि सब कुछ सही रहा तो टिकट मिलने की पूरी संभावना हरिमोहन शर्मा की ही बन रही है।