मुआवजा मिलने पर किसानों ने जताया बिरला का आभार

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

मुआवजा मिलने पर किसानों ने जताया बिरला का आभार
-दरा-झालावाड़ हाइवे निर्माण के दौरान काटे गए पेड़ों का मामला

कोटा, 8 जुलाई। दरा-झालावाड़ नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान काटे गए फलदार पेड़ों का मुआवजा जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष योगेंद्र नन्दवाना अल्कू के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि स्पीकर बिरला के कारण ही उन्हें मुआवजा मिलना संभव हो सका।

देहात जिलाध्यक्ष अल्कू ने बताया कि हाइवे निर्माण के दौरान कई किसानों के फलदार काटे जाने के बाद भी उनको मुआवजा जारी नहीं किया गया था। किसानों में इसको लेकर भारी रोष था। किसानों की परेशानी की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को कोटा बुलाकर किसानों के साथ बैठक करवाई थी।

बिरला के निर्देशों के बाद किसानों को मुआवजा जारी करने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने सभी पक्षों को सुना और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किसानों को अवार्ड जारी करने की सिफारिश की दी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा भी जारी की दिया गया।
इससे खुश किसान शुक्रवार को लोकसभा कैंप कार्यालय पहुंचे और स्पीकर बिरला का आभार जताया। किसानों ने कहा कि बिरला के प्रयासों के कारण ही किसानों को उनका हम मिल पाया है। बिरला मामले में हस्तक्षेप नहीं करते तो किसानों को मुआवजा मिलना मुश्किल हो जाता। स्पीकर बिरला ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे हर कठिनाई में किसानों के साथ खड़ें हैं।

इस अवसर पर सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ओम अडूसा, उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़, कालू नाकोडा, राम गोपाल गुर्जर, भानु प्रताप सिंह, महावीर मीणा, धर्मराज सिंह, सत्यनारायण सुमन, राजकुमार प्रजापति आदि भी उपस्थित रहे।
---
आमजन से मिले, सुनी समस्याएं
स्पीकर ओम बिरला शुक्रवार को लोकसभा कैंप कार्यालय में आमजन से मिले। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने उपचार में सहायता के लिए स्पीकर बिरला से मदद का आग्रह किया तो किसी ने क्षेत्र में विकास कार्यों की बात कही। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने भी स्पीकर बिरला सड़क, पेयजन व सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की। स्पीकर बिरला ने आश्वस्त किया कि अनेक विकास कार्य पाइपलाइन में हैं जो जल्द ही धरातल पर नजर आएंगे।
---
स्पीकर बिरला के शनिवार के कार्यक्रम स्थगित
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन के बाद शनिवार को भारत में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक को देखते हुए स्पीकर बिरला के माहेश्वरी भवन में आयोजित पौधोरोपण महाभियान के शुभारंभ के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।