बागवानी आधुनिक खेती के तौर तरीके सीखेंगे बूंदी के किसान

संवाददाता शिवकुमार शर्मा

बूंदी|

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) प्रायोजित कृषि क्षेत्र संवर्धन निधि कृषि क्षेत्र एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम (केट)अंतर्गत बूंदी जिले के बागवानी कृषि से जुड़े 25 कृषकों के जत्थे को कोविड19 की पालना करते हुए राजकुमार जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बूंदी ,शिक्षा प्रसार निदेशालय महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के लिए रवाना किया सेवा प्रदाता संस्था संजीवनी मानव कल्याण एवं जीव सेवा संस्थान बूंदी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल. एस. हाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बूंदी जिले के बागवानी कृषि क्षेत्र से जुड़े 25 लघु एवं सीमांत कृषकों को बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तौर-तरीकों से कृषि करने ,मछली पालन आदि का प्रशिक्षण हेतु  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा जो कि बूंदी जिले के लिए भविष्य में वरदान साबित होगा